राकेश दूबे बने मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक
मेरठ। बिजनौर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश दूबे को मेडिकल कॉलेज का नया प्रमुख अधीक्षक (एसआईसी) बनाया गया है। अभी तक डॉ. अजीत चौधरी यहां के प्रमुख अधीक्षक का कार्यभार देख रहे थे। डॉ. राकेश दूबे सोमवार को अपना कार्यभर ग्रहण करेंगे। डॉ. अजीत चौधरी का 10 माह का कार्यकाल रहा, जो उन्होंने अच्छे से निभाया। आगे डॉ. अजीत चौधरी की जिम्मेदारी क्या होगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। प्रमुख अधीक्षक बनने से पहले वह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर का कार्यभार देख रहे थे।