बागपत। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. भुजवीर का डिप्टी सीएमओ के पद पर प्रमोशन होने पर डॉ. विभाश राजपूत को अधीक्षक बनाया है। उन्होंने सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की बैठक ली। निर्देश दिए मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार रखा जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा।