फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती योगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में छात्र-छात्राओं ने किया योग
विज्ञापन

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के महर्षि अरविंदो सुभारती कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज ने इंदिरा चौक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवास में 15 दिवसीय योग शिविर लगाया। प्राचार्य डॉ. अभय एम. शंकरगौड़ा ने बताया कि सुभारती नेचुरोपैथी कॉलेज को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विश्व योग दिवस को एक माह तक उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रायोजित किया गया है। जिसमें कॉलेज द्वारा पूरे माह मेरठ एवं आसपास के क्षेत्रों में योग के 20 शिविर लगाए जाएंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका आवास पर लगे शिविर में डॉ. पूर्णिमा बंसल एवं बीएनवाईएस के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा शिविर का संचालन किया गया। प्रायोजित योग शिविर के समन्वयक प्राचार्य डॉ. अभय एम. शंकरगौड़ा और सलाहकार सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल बंसल बनाए गए हैं।

खास बातें:
महर्षि सुभारती कॉलेज ने लगाया 15 दिवसीय योग शिविर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें