वर्धमान स्कूल के छात्र बने विजेता
मेरठ।
वर्धमान एकेडमी के छात्रों ने समर ओपन अंतर विद्यालय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप मे ंभाग लेकर जीत दर्ज कराई। विभिन्न स्कूलों के छात्रो ंने इस चैम्पियनशिप में भाग लिया। वर्धमान स्कूल के छात्र क्रिश भाटिया, खुशी हुड्डा ने गोल्ड मेडल लिया। आशीर्वाद शर्मा, भरत तिवारी व अर्जुन सिंह ने रजत पदक, डेरिक बंसल, प्रणव कुमार, दिव्यांश जैन, युग खरे व अर्जुन भाटिया एवं वैभव सैनी ने कांस्य पदक लिया। प्रिंिसिपल डॉ. उत्तम सिंह ने प्रशिक्षक पवन वर्मा व छात्रों को बधाई दी।