लघु नाटिका कर बयां की श्रमिकों की भूमिका
गंगानगर। रक्षापुरम स्थित द इंटरनेशनल मास्टर एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। लघु नाटिका के जरिए छात्रों ने श्रमिकों की भूमिका बयां की। प्रबंधक मनीषा पंकज ने स्कूल के गार्ड, ड्राइवर, स्वीपर सहित अन्य कर्मचारियों को उपहार वितरित किए। डायरेक्टर मीनू भटनागर ने सभी कर्मचारियों का स्कूल के सहयोग में आभार जताया। रूबी चौधरी, रश्मि, अनिल वर्मा, गार्गी, कविता, कोमल त्यागी, बबीता शिखा, शालिनी उपाध्याय, कंचन, सुनीता व रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।