बड़ौत में बनेगा सैनिक स्कूल
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री और बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बुधवार को बड़ौत में हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सुबह 11 बजे सैनिक स्कूल के शिलान्यास का भूमि पूजन करेंगे। डॉ. सत्यपाल ने बताया सैनिक स्कूल का भवन एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। स्कूल के चालू होने से क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी।