फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

233 कनेक्शनों में 52 में मिली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
52 कनेक्शनों में मिली बिजली चोरी
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल के बिजली चोरी रोको अभियान के तहत छापेमारी जारी है। मंगलवार को विभागीय व विजिलेंस टीम के साथ चले संयुक्त अभियान में 233 कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 52 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते मिली। कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि टीम द्वारा भेजी रिपोर्ट में 219 घरेलू कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 46 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते मिली। 14 कामर्शियल कनेक्शनों की जांच में छह कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी मिली। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि घरेलू कनेक्शनों के साथ कामर्शियल कनेक्शनों में भी बिजली चोरी की जा रही है। इससे पहले चेक किए गए औद्योगिक कनेक्शनों में भी बिजली चोरी होते मिली थी। पकड़े गए कनेक्शनों के विरुद्ध साढ़े छह लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया गया है और सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान जारी रहेगा।

खास बातें:
पीवीवीएनएल के बिजली चोरी रोको अभियान के तहत घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन किए गए चेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें