मेरठ। मेरठ-इलाहाबाद के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस पिछले बीस दिन से घंटो की देरी से पहुंच रही थी। सोमवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित आगमन समय पर पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस रोजाना की तरह लेट होकर दो घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस भी दो घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि उत्कल एक्सप्रेस को रोहाना-देवबंद स्टेशन के बीच झटका लगा था। इसके चलते लोको पायलट ने ट्रेन को वहीं रोक दिया था। बाद में तकनीकी जांच में सेक्शन सही मिलने के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।