फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसी संस्था ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन

मेरठ। मानसी संस्था ने अपना छठवां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में मनाया। समारोह के दौरान नारी सम्मान व सांस्कृतिक आयोजन हुए। विजय कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटिका का मंचन किया। अमन व बॉबी राज ने गीत सुनाए। संस्था अध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भारती सलोनिया, साक्षी पटेल, खुशबू वैध, नुसरत फातिमा, वर्षा चौधरी, साहनी त्यागी, अक्षा आत्रे, विशु कुमार, काव्य जौहरी व मिलन गौड़ को सम्मानित किया गया। मानसी सम्मान प्रतीक इंदु गेरा, डॉ. अनीता पुंडीर, बुद्ध प्रकाश भगत, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. नीलकमल, सुरेश मलिक, अलका रानी, समित सैनी, गुरप्रीत गिल, सुमित सैनी, सुहैब मलिक, अनीता जौहरी, शहजाद आलम व डॉ. कृष्ण कुमार बेदिल को मिला। संचालन रोहित लिसाड़ी ने किया।

खास बातें:
चैंबर कॉमर्स में मानसी संस्था ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें