फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम जमा करेगा साढ़े आठ लाख रुपये टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम जमा करेगा साढ़े आठ लाख रुपये टैक्स
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने आयकर विभाग में जमा किए जाने वाले टैक्स का लेखाजोखा कर लिया है। आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद हरकत में आए निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को पूरे दिन अपने रिकार्ड दुरुस्त किए। मुख्य वित्त लेखा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के मेडिकल में दिए गए पेमेंट पर भी टैक्स बनता है, जो विभाग ने जमा नहीं किया था। पूरा रिकॉर्ड चेक करने के बाद अब निगम को साढ़े आठ लाख रुपये का टैक्स और अदा करना है। कम टैक्स जमा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को आईटी की पांच सदस्यीय टीम ने लेखा विभाग को खंगालते हुए टैक्स का सर्वे किया था। आईटी अधिकारियों का कहना था कि निगम ने निर्धारित टैक्स से कम टैक्स जमा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें