मेरठ। सच संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल ने एनएच-58 से धार्मिक स्थल हटाए जाने संबंधी रिट वापस ले ली है। रिट वापसी के आवेदन के बाद हाईकोर्ट ने उसे डिसमिस कर दिया है। संदीप पहल एडवोकेट ने बताया कि हाईकोर्ट का कहना था कि अभी इस मामले में एनएचएआई और प्रशासन के बीच पत्राचार चल रहा है। ऐसे में अभी धार्मिक स्थलाें को हटाने का विकल्प बचा हुआ है। जब यह विकल्प समाप्त हो जाएगा, तब वादी दोबारा कोर्ट आ सकता है।