फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जी जयंती पर छात्रों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। संत रविदास जी की 641वीं जयंती के अवसर पर रविवार को हाईवे स्थित संत शिरोमणि शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सत्संग व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि संत रमनदास जी महाराज रहे। इस दौरान 21 जनवरी को हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में उदीशा सिंह ने प्रथम, अर्जुन सिंह ने द्वितीय, जोगेंद्र कुमार ने तृतीय, सचिन कुमार ने चतुर्थ व नरेश सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कशिश ने प्रथम, कृष ने द्वितीय, गुनगुन ने तृतीय, मानव ने चतुर्थ व अजय कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी छात्रों को संत रविदास रत्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महासचिव राम कुमार अश्नावड़े ने किया। डॉ. वीर सिंह, सुंदर पाल सिंह, इंदरपाल सिंह, जेपी सिंह, प्रेमचंद सिंह, एसके मीणा, अरविंद कुमार मैनवाल, मनोज कुमार डाबका, डॉ. दुष्यंत, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जगरोशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें