कल निकाली जाएगी प्रभात फेरी
कंकरखेड़ा। 25 जनवरी को गुरु जी की अलौकिक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी और समूह साध-संगत के तत्वावधान में गुरु नानक बाजार स्थित बेबे नानकी हाल में प्रत्येक वर्षों की इस बार भी गुरु जी का 11वां विशेष कीर्तन समागम होगा। कार्यक्रम के आयोजक जगदीप सिंह बरनाला व बिल्लू सरदार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 26 जनवरी को कीर्तन समागम होगा। संगत को अमृतसर के हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब के भाई अमरजीत सिंह गुरुवाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत भव्य आतिशबाजी व गतका का विशेष कार्यक्रम होगा। अक्षित ओबराय, जसविंदर सिंह, मोहित, हरदीप सिंह, रविंद्र सिंह सेठी, लक्की सलूजा आदि मौजूद रहे।