समस्या के समाधान को डीआईओएस से वार्ता 20 को
बागपत। शिक्षकों से संबंधित 10 मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ 20 जनवरी को डीआईओएस से वार्ता करेंगे। समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इसकी जानकारी जिला मंत्री और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने दी।