बड़ौत (बागपत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, बीएसए योगराज सिंह, एबीएसए डा. विनोद वर्मा और वार्डन मधु त्यागी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। प्रथम दिन बालिकाओं ने खो-खो, दौड़ सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन किया। विजेता बालिकाओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रश्मि, मनीषा, वैभव राणा, शोभित विश्नोई, मनोज विश्नोई का योगदान रहा।