क्रिसमस के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
मेरठ। क्रिसमस के उपलक्ष्य में शनिवार को दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की गुरुनानक स्थित शिशु-शाखा रूट्स मांटेसरी परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रूची शर्मा ने कहा कि झांकियों के माध्यम से हम अपने पर्वों को आसानी से बच्चों को समझा सकते हैं। शोभायात्रा यहां से प्रारंभ होकर दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में पहुंची। वहीं शोभायात्रा का शारदा रोड और सुपरटैक पर स्वागत किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष संजय दीवान और डॉ. गीतिका दीवान ने आयोजन की प्रशंसा की।