मुकदमे से नाम हटवाने की मांग
बागपत। औसिक्का गांव निवासी खलील, शरीफ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम (न्यायिक) विधान जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा गांव में राशन डीलर को लेकर तनातनी चल रही है। एक फर्जी मुकदमे से नाम हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।