बढ़ी बिजली दरों को लेकर गुस्सा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बढ़ी बिजली दरों को लेकर कस्बे के लोगों ने बैठक कर रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा सरकार ने बिजली दरों में जो बढ़ोतरी की है उससे आम उपभोक्ताओं को काफी नुकसान पहुंचेगा। सरकार से मांग की बढ़ी दरों के आदेश को वापस लिया जाए। मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण, चौधरी पवन ठेकेदार, डॉ. रामोतार त्यागी, अनिल, मोनू मौजूद रहे।