मेरठ। वार्ड 62 से सपा के पार्षद पद प्रत्याशी रहे स्पर्श शर्मा के निवास पर रविवार को बैठक हुई। जिसमेें कहा गया कि वार्ड के मुहल्ला इंद्रानगर के करीब दो हजार से ज्यादा लोग वोटर लिस्ट में नाम न होने से मतदान से वंचित रह गए थे। आरोप है कि बीएलओ से वोट बनवाने का आवेदन किया था। इसके बावजूद साजिश रच कर नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। इस संबंध में चुनाव आयोग तथा जिला प्रशासन से वार्ड 62 का चुनाव निरस्त करने की मांग की जाएगी। संचालन किरण पाल यादव, अध्यक्षता राजेश शर्मा ने की। आशीष गुप्ता, संजय वर्मा, दया भाई, अमित शर्मा, अखिलेश शर्मा, शैलेंद्र यादव, जयभगवान कौशिक, संतोष शर्मा, शोभित गर्ग, गजराज सिंह, हरि राम प्रजापति, विनोद गुर्जर और हरीश आदि मौजूद रहे।