मेरठ।
उच्च शिक्षा विरोधी नीतियों एवं सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में विसंगतियों के विरोध में डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। एआईफुक्टो (आल इंडिया फे डरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन) के बैनर तले शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ कॉलेज के शिक्षक शताब्दी द्वार पर एकत्र हुए और विरोध किया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मूटा अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने शिक्षकों को वेतनमान की विसंगतियों के बारे में बताया। आरजी पीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. दीपशिखा, डॉ. सोनिया, डॉ. बीना राय, डॉ. रीनू जैन समेत अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। वहीं, डीएन डिग्री कॉलेज में भी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उधर, एनएएस डिग्री कॉलेज में संघ की पदाधिकारी डॉ. मालती के निर्देशन में अन्य शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। यहां पर डॉ. देवेश चंद्र शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमरनाथ सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया।
मुख्य बातें
डिग्री कॉलेजों में ठप रहा कामकाज
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध