मेरठ। नगर निकाय चुनाव के चलते आज मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रबोध कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ बार के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्य वकील भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।