शराब अपराध की जननी : हरस्वरूप दास
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में मानव धर्म सत्संग सेवा दरबार फैजपुर निनाना ने सत्संग का आयोजन किया । इसमें संस्थापक संत हर स्वरूप दास महाराज ने कहा कि शराब अपराध की जननी है। शराब के कारण क्षेत्र में लाखों परिवार बर्बाद हो गए हैं। युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है। अच्छे बुरे को ज्ञान खत्म हो रहा है। भविष्य चौपट होता जा रहा है। उन्होंने कहा सत्संग के माध्यम से साधकों को शराब को त्यागने का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसमें महेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, उषा देवी, विशंबरी देवी, छोटी, रोशनी, संतोष, नरेंद्र, बबलू, प्रेमपाल, जग रोशन मौजूद रहे।