कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा प्रिया ने सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर में 200 मीटर रेस में बेहतर प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है। स्कूल चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर को अमरोहा में ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल मेें एथलेटिक्स क्लस्टर का आयोजन किया गया था। प्रिया का चयन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।