ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
मेरठ। टीपीनगर थाने के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार शंकर विहार गाजियाबाद निवासी सिंह पाल (35) पुत्र लक्ष्मी सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में काम करता था। सिंह पाल बुधवार दोपहर सामान लेने जा रहा था। तभी ट्रांसपोर्ट नगर के गेट के सामने तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टीपी नगर पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।