30 को धूमधाम से होगा शस्त्र, दशहरा पूजन
कंकरखेड़ा। क्षत्रिय विकास सभा की ओर से प्रत्येक वर्षों की भांति इस बार भी शस्त्र पूजन व दशहरा पूजन किया जाएगा। बुधवार को श्रद्धापुरी में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षत्रिय विकास सभा के अध्यक्ष ठा. चंद्रपाल सिंह कुरथल और महासचिव ठा. यशपाल सिंह ने बताया खिर्वा रोड स्थित लॉयन फार्म हाउस में आयोजन होगा। इसमें जिले की चौबीसी के समाज के सभी ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि भारतीय क्षत्रिय महासभा कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष ठा. महेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक विधान परिषद् लखनऊ ठा. हेम सिंह पुंडीर रहेंगे। सभा के उपाध्यक्ष ठा. ओपी सिंह, संरक्षक जयवीर सिंह सोम, कैप्टन तेजपाल सिंह तोमर, कुलदीप सोम, ठा. सुरेंद्र सिंह, ठा. देवपाल तोमर, महिपाल सिंह, ठा. दयानंद सेठ, अमरीष तोमर, रविपाल सिंह, नरेश कुशवाहा, ठा. सतवीर सिंह, सुरेश राघव, जगमाल सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।