फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएमटी में विचार गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के मेरठ प्रांत के सहायक प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन से राष्ट्र की मजबूती की नींव रखी। जिस दौर में पूरा विश्व पूंजीवाद और साम्यवाद को लेकर आगे बढ़ रहा था, उसी दौर में एकात्म मानववाद का दर्शन देकर दीनदयाल उपाध्याय ने विश्व को कृतार्थ किया। आईआईएमटी समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने सुरेंद्र कुमार के वक्तव्य की सराहना की। विशिष्ट अतिथि विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष आनंद प्रकाश रहे। संचालन संजीव मिश्रा ने किया। इस दौरान सीसीएसयू के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश पाठक, पत्रकारिता विभाग के डीन डॉ. सचिन बत्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. ईशेंद्र पाराशर, विशाल शर्मा और बीनम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें