कंकरखेड़ा। भोला रोड स्थित खड़ौली गांव में सुनील कुमार उर्फ भूरा (32) पुत्र आशाराम मजदूरी करता था। उसकी पत्नी कौशल ने बताया कि सुनील देर शाम शराब पीकर घर आया और सो गया। वह बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सो रही थी। शनिवार सुबह देखा तो सुनील खाट पर मृत पड़ा था। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुनील के परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि सुनील शराब पीने का आदी था। संभवत: अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है।