मेरठ। ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ. यूसुफ सलमानी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में सलमानी बिरादरी के लोग उसी प्रत्याशी को चुनें जो साफ छवि का हो और क्षेत्रीय जनता के बीच रहकर समस्याओं का निराकरण करा सके। बैठक में सलमानी बिरादरी के मौ. अखलाक, डॉ. हाजी सईद, फराज अहमद, डॉ. अमीर अहमद, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।