बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई
मेरठ। जन समस्याओं एवं बढ़ते अपराधों को लेकर गोविंदपुरी कंकरखेड़ा स्थित कार्यालय पर भारतीय जन-नायक पार्टी की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह लहरी ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव राहुल कुमार ने किया। विजेंद्र, राजपाल, सतीश कुमार, डॉ. चंद्र पाल, चौ. वीरेंद्र पाल, ओम प्रकाश, मोहित, ओपी वर्मा मौजूद रहे।