जिला कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता 25-26 को
बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर 25-26 अगस्त को जिला स्तरीय जूनियर स्तर की कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कबड्डी और वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और एक फोटो जरूर साथ लेकर आएंगे।