प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाणपत्र बांटे
बागपत। दस दिवसीय पशुपालन डेयरी और खाद बनाने के प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान 40 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक रामप्रसाद कनौजिया रहे। इस दौरान अनुज अग्रवाल, अनुज कुमार, अश्वनी दीक्षित, शालू, पूनम, ओमवती, अंजू, संजू, अमरेश, सुनीता, बीरो, पिंकी, बबली, रामवती आदि रहे।