सड़क हादसे में युवक की मौत
मेरठ। गांव नंगलासाहू मस्जिद के पास मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में गांव दयालपुर परीक्षितगढ़ निवासी बाइक सवार युवक संदीप (35) पुत्र विशनदत्त की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत फरार हो गया। भावनपुर एसओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। वहीं, काली नदी के समीप कार और बाइक की भिड़ंत में गांव पचपेड़ा निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।