फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस तलाशती रही और छात्र हरिद्वार में घूमता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस तलाशती रही और छात्र हरिद्वार में घूमता रहा
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार से बीस दिन पहले लापता हुआ छात्र हरिद्वार में मिला। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी विवेक पुत्र रविंद्र कक्षा नौ में पढ़ता है। छात्र के पिता विवि में नौकरी करते हैं। 22 जुलाई को छात्र अपनी बुआ से पांच सौ रुपये लेकर घर से निकल था और ट्रक में बैठकर हरिद्वार जा पहुंचा। हरिद्वार में घूमने के दौरान छात्र के पैसे खत्म हो गये, जिसके बाद वह घर आने के लिए ट्रेन में बैठ गया। टिकट न मिलने पर टीटी ने ट्रेन से उतार दिया। इसके बाद छात्र हरिद्वार में घूमकर भंडारों में खाना खाता रहा। वहीं छात्र के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मेडिकल थाने में तहरीर दी। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि छात्र अपनी मर्जी से पैसे लेकर घूमने गया था। छात्र को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें