मेरठ। दिल्ली रोड सूर्या पैलेस स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हुई। इससे पूर्व ई ब्लॉक पार्क से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं पीताबंर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। यात्रा कॉलोनी में विभिन्न मार्ग से गुजरी। राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान रजनी गुप्ता हैं। कथा का समापन 14 फरवरी को होगा। दोपहर को गोवर्धन से आए कथा व्यास श्याम सुंदर शिवराज ने कथा का महत्व और कथा श्रवण तरीका बताया। इस अवसर पर अनु गुप्ता, रुचि सिंघल, स्वीटी रस्तौगी, संगीता मित्तल, गायत्री शर्मा, चारु कंसल, अंशु सिंघल, ईशा गर्ग, रिया आहूजा, स्वाति गुप्ता, ममता बंसल, ऋतु कुच्छल, साक्षी राजवंशी, पूजा गोयल, लव, सविता, अनुपमा, अनीता, रश्मि आदि महिलाएं रहीं। संवाद