गंगानगर। 13 अगस्त को शहीदों के सम्मान में 51 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को हुई बैठक में रैली संयोजक युवा नेता नेमू पंडित ने बताया कि यह सातवीं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो ए ब्लॉक सबूरी प्लाजा से शुरू होकर पूरे गंगानगर, कसेरुबक्सर, मवाना रोड तक निकाली जाएगी। बैठक में अनु कुमार, मोनू वशिष्ठ, सत्यम, साहिल, विपुल, वरुण, अंकित, हिमांशु, अभिषेक व हर्ष आदि मौजूद रहे। संवाद