गंगानगर। गंगानगर ए ब्लॉक सबूरी प्लाजा से 51 फीट लंबी तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि रहे भाजपा सांसद अरुण गोविल, वरुण अग्रवाल, अजीत चौधरी, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर कुशवाह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। रैली संयोजक नेमू पंडित रहे। रैली में पूर्व पार्षद गुलवीर सिंह, गुलबीर, अन्नू कुमार, मोनू वशिष्ठ, कुमरपाल, राजू पंडित, रवि नागर, विपुल,भूरा, अभिषेक, अक्षित, आदित्य आदि मौजूद रहे। संवाद