फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 500 रुपये प्रतिदिन में मिलेगा अस्थायी कनेक्शन

Fri, 03 Aug 2018 10:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा के लिए हर साल की तरह इस साल भी शिविर लगने शुरू हो गए है। शिविरों में चोरी की बिजली न जले, इसके लिए पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने न केवल अधिकारियों को सचेत किया है बल्कि सेवादारों से अस्थायी कनेक्शन लेने की अपील की है। अस्थायी कनेक्शन केवल 500 रुपये प्रतिदिन की रसीद कटवाकर लिया जा सकता है। यानि जितने दिन शिविर का संचालन होगा उतने दिन का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एमडी ने कांवड़ यात्रा के दौरान रोस्टर अनुसार बिजली आपूर्ति करने और होने वाले फाल्ट को तुरत अटैंड करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी लाइनों की गार्डिंग करने और ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कार्य तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें