मेरठ। वैश्य समाज की बैठक रविवार को महामंत्री प्रमोद गुप्ता के आवास पर की। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की। बैठक में मेधावी वैश्य छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह में 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, अजय गुप्ता, गीता गर्ग, सुशील गर्ग, उपमहामंत्री प्रवीण गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अमित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुशील कुमार, सरिता गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रदीप वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद