मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गोलाबढ़ निवासी महिला पूनम ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार को उनका बेटा एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। आरोप है कि एटीएम पर दो अज्ञात युवक पहले से खड़े थे। जहां दोनों आरोपियों ने पीड़िता के बेटे को बातों में लगाकर एटीएम बदल दिया। एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण पीड़ित वापस घर चला गया। कुछ देर बाद पीड़िता के खाते पर 50 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। महिला ने बैंक जाकर मैनेजर को मामले से अवगत कराया। बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद