मेरठ। भारत विकास परिषद पल्लवपुरम शाखा ने सुभाष पब्लिक स्कूल में संस्कार शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।शिविर का संरक्षण महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक अलका गुप्ता ने किया। इस दौरान माधुरी मिश्रा ने छात्रों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया। शिविर में नृत्य, चित्रकारी और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल रही। शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। संवाद