फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एआईएमआईएम-मुस्लिम लीग के 5 पार्षदों की दूसरे दिन भी नहीं हुई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हंगामे के बीच शुक्रवार को शपथ से वंचित रह गए एआईएमआईएम के चार और मुस्लिम लीग के एक पार्षद की दूसरे दिन शनिवार को भी शपथ नहीं हो सकी। दिनभर इंतजार के बाद शाम को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष फईम एडवोकेट ने कहा कि पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के बीच उनके पार्षदों की शपथ कराने के लिए बुलाएंगे तो हम जाएंगे। अन्यथा हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वंदे मातरम् के दौरान एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष फईम, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, पार्षदपति दिलशाद सहित सात लोग कुर्सी पर बैठे थे। जिस पर भाजपा पार्षद राजीव काले, उत्तम सैनी, कविता राही व कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के नेता एवं पार्षदों के साथ मारपीट की थी। इस गहमागहमी के बीच एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम, ताहिर, शाहिद, गुड्डी पत्नी अफजाल व मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी की शपथ नहीं हो सकी। जबकि एआईएमआईएम के सात पार्षदों ने शपथ ले ली।
दूसरे दिन भी उक्त पांचों पार्षदों की शपथ नहीं हुई। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा को फोन कर एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के पार्षदों की शपथ कराने की मांग की थी। नगर आयुक्त ने महापौर द्वारा शपथ कराने की बात कहीं। शनिवार को दिनभर उक्त पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों या महापौर द्वारा शपथ कराने के लिए निमंत्रण आने का इंतजार किया। शाम तक किसी भी अधिकारी ने कोई बात नहीं की। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा पार्षदों ने मारपीट कर उनके पार्षदों को शपथ समारोह से बाहर निकाल दिया था। सुरक्षा के बीच उनके पार्षदों की शपथ कराई जाए, अन्यथा वह हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें