फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 47 करोड़ से बनेंगी 459 सड़क, गलियों में रंगीन इंटरलॉकिंग लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टूटी सड़कों की सूरत बदलने की निगम ने शुरुआत कर दी है। दीपावली तक ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने की बात कही। शहर में 47 करोड़ की लागत से 449 सड़क बनने का प्रस्ताव निगम में पास हो गया है। बुधवार को निगम ने ऑनलाइन टेंडर अपलोड कर दिया है। निगम अधिकारियों ने बताया है कि महापौर, पार्षद और भाजपा नेताओं के दिए गए प्रस्ताव निगम ने टेंडर में शामिल किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम करीब तीन करोड़ की लागत से सड़कों का पेचवर्क करा रहा है। इसके बावजूद भी सड़क का बुरा हाल है। जिसे लेकर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने नगर आयुक्त का घेराव तक किया। महापौर, पार्षद और भाजपा नेताओं ने सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे हुए हैं। नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं ने जांच की और 459 सड़कों का बजट बनाया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निर्माण विभाग का प्रस्ताव पास कर दिया। निगम के मुख्य अभियंता निर्माण देवेंद्र कुमार ने बताया कि 47 करोड़ की लागत से 459 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कई जगह पर गल्ली-मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़क बनानी है। अबकी बार रंगीन इंटरलॉकिंग लगेगी। बुधवार को टेंडर अपलोड कर दिया है। 15 दिन में टेंडर खुलेगा और फिर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।


बिना भुगतान के रिकॉर्ड में गृहकर बताने वाले बाबुओं को नोटिस
बिना भुगतान के रिकॉर्ड में गृहकर चढ़ाने वाले बाबुओं को अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने मंगलवार को नोटिस जारी कर दिए है। चेतावनी दे दी कि अगर तीन दिन में जवाब नहीं दिया तो बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने कर निर्धारण अधिकारियों के साथ बैठक की। जिन 2.50 करोड़ के चेक भवन स्वामियों ने दिए और भुगतान नहीं हुआ। कर्मचारियों और बाबुओं ने भवन स्वामियों के साथ मिलकर रिकॉर्ड में गृहकर पूरा दर्शाया। लेखा विभाग ने गृहकर अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर जवाब मांगा था। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त ने नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें