माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना के 42 फ्लैट का सोमवार को ड्रा से आवंटन हुआ। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त से 30 सितंबर तक योजना में विशेष पंजीकरण खोले गए थे। शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय में सोमवार को ड्रा किया गया। उन्होंने बताया कि एफ-57 के सात, एफ-64 के 16, एफ-100 के 4 तथा एफ-32 के 15 फ्लैट समेत कुल 42 फ्लैटों का ड्रा किया गया। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, सस्मित कटियार, संदीप कुमार, दीपांशु बंसल आदि मौजूद रहे।