दिल्ली एनसीआर की थर्ड और जिले की सेकेंड टॉपर
10 वीं में सेकेंड टॉपर भाव्या और दिशा ने पाए 98.4 प्रतिशत अंक
मेरठ। सेंट मेरीज की 10वीं की दो छात्राएं जिले की सेकेंड टॉपर और दिल्ली-एनसीआर की थर्ड टॉपर रही हैं। यह छात्राएं हैं भाव्या शर्मा और दिशा बंसल। इन दोनों के 98.4 प्रतिशत अंक हैं। भाव्या कंकरखेड़ा की रहने वाली हैं। उनके पिता पीयूष शर्मा कारोबारी और मां गृहणी हैं। भाव्या सेल्फ स्टडी पर विश्वास करती हैं। उनकी सलाह है कि पढ़ाई को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए। खुद पर और शिक्षकों के बताए तरीकों से पढ़ाई करनी चाहिए। वहीं, दिशा बंसल ट्रांसपोर्ट नगर के पास रहती हैं। पिता विवेक कुमार कारोबारी और मां गृहणी हैं। सेल्स स्टडी पर फोकस रहा है। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है। दोनों ही छात्राएं डॉक्टर बनना चाहती हैं।
रिपोर्ट कार्ड (भाव्या)
सब्जेक्ट अंक
इंग्लिश 96
हिंदी 96
साइंस 99
मैथ्स 97
कंप्यूटर 100
सोशल स्टडीज 100
---
रिपोर्ट कार्ड (दिशा)
सब्जेक्ट अंक
इंग्लिश 94
हिंदी 98
सोशल स्टडीज 100
मैथ्स 100
साइंस 96
कंप्यूटर 100