टॉपर्स की पहली पसंद साइंस स्ट्रीम
मेरठ। हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं का सबसे ज्यादा फोकस स्ट्रीम पर रहता है। टॉपर्स की पहली पसंद साइंस स्ट्रीम (पीसीएम) ही बनी हुई है। अमर उजाला कार्यालय में टॉपर्स सम्मान समारोह में अधिकतर छात्र-छात्राओं ने अपनी मनपसंद स्ट्रीम को बताया। उन्होंने कहा कि बारहवीं के बाद आईएएस की तैयारी करने का लक्ष्य बनाया है। दो दिन पहले सीबीएसई बारहवीं के रिजल्ट में भी अधिकतर टॉपर्स ने आईएएस बनने का लक्ष्य तय किया हुआ है। इसके अलावा यूपी बोर्ड में भी अधिकतर छात्र-छात्राओं का फोकस आईएएस की तैयारी पर है।