फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर पर काम करते समय करंट से संविदाकर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडर पर काम करते समय करंट से संविदाकर्मी झुलसा
विज्ञापन

सरधना। भामौरी बिजलीघर से जुडे़ खेड़ा फीडर पर काम करते समय अचानक से आए करंट से संविदाकर्मी झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।
औरंगनगर रार्धना निवासी मोमेंद्र पुत्र कुंवरपाल भामौरी बिजलीघर पर संविदाकर्मी हैं। बताया गया कि शनिवार को खेड़ा फीडर पर कुछ खराबी आ गई। जिस पर मोमेंद्र ने बिजलीघर से शट डाउन लिया। उसी दौरान अन्य कर्मचारियों ने लाइन में काम करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र का शटडाउन लिया। मोमेंद्र फाल्ट को दूर करने में लग गया। इस दौरान दूसरे कर्मचारियों ने शट डाउन वापस कर दिया। पर तब तक मोमेंद्र का काम खत्म नहीं हो पाया। तभी लाइन में अचानक से उतरे करंट से मोमेंद्र झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं खबर लिखे जाने तक पीड़ित के परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें