फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को स्वाइन फ्लू, अब तक 588

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को स्वाइन फ्लू, अब तक 588 मरीज
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को पांच सैंपलों की जांच में एक नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। यह 65 वर्षीय महिला है, जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। लैब में इस साल 102 दिनों में 1761 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 588 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 386 मरीज मेरठ तो 202 मरीज आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। इस साल मेरठ के पांच लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। हालांकि यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू काफी कम हो गया है। अब एक-दो मरीज ही मिल रहे हैं। पिछले छह दिनों में 39 सैंपलों की जांच हुई है। जिनमें सिर्फ तीन मरीज मिले हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, स्वाइन फ्लू का वायरस कमजोर होता जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें