बागपत। शहर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 248 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की और 82 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया । इसमें डॉ. मानसी, डॉ. रूचि और डॉ. अमर कुमार ने मरीजों के नेत्रों की जांच की। इसके आयोजन में अशोक जैन, अनिल, रोहताश गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, जगमोहन गुप्ता का सहयोग रहा।