खरखौदा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश कुमार समेत सिपाही निर्देश कुमार, मथुरादत्त पांड़ेय, सूरजभान, संदीप कुमार आदि बीती 13 मार्च को हापुड़ रोड स्थित पीएसी 44वीं वाहिनी के सामने वाहनों को रोककर लोकसभा सामान्य निर्वाचन में इस्तेमाल के लिए अधिग्रहण आदेश वितरित कर रहे थे। मेरठ की ओर से आ रही एक मिनी बस को रोककर चालक से कागजात मांगे। जिसमें चालक ने गाड़ी के कागजात दिखाने के बजाय फोन कर कुछ परिचितों को बुला लिया था। उक्त गाड़ी गजानन टूर एंड ट्रेवल्स रंगोली मंडप रोड की थी। योगेंद्र यादव, रविंद्र यादव एवं चार-पांच अज्ञात समेत सभी लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज की तथा बिना कागजात दिखाए गाड़ी ले गए। बाद में गाड़ी के नंबर की जांच की गई तो उसकी फिटनेस एवं टैक्स पूरे नहीं थेे। उन लोगों की इस कार्रवाई से निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने रविंद्र यादव पुत्र सरदार सिंह यादव निवासी शास्त्रीनगर व राजकुमार पुत्र स्वराज सिंह निवासी बिजौली दोनों को हिरासत मे ले लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।