फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत रोड का नाम शहीद अजय मार्ग रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत रोड का नाम शहीद अजय मार्ग रखने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए बासा टीकरी गांव के अजय कुमार के नाम पर मार्ग का नाम और उनकी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। रवि भारत चिकारा ने बताया कि सोमवार को (आज) शहीद अजय कुमार की तेरहवीं है। उन्होंने ग्रामीणों की तरफ से डीएम से मांग कि बसा टीकरी से बागपत रोड का नाम शहीद अजय के नाम पर रखा जाए। साथ ही शहीद की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। उन्होंने बताया कि पतला कॉलेज ने प्रस्ताव पास कर मूर्ति के लिए जमीन देने का फैसला किया है। इस आशय का ज्ञापन भी डीएम के नाम मजिस्ट्रेट को सौंपा। रविंद्र, विशु चिकारा, अंकित राणा, अभिषेक, अमित, संदीप, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें